कोलकाता: Kolkata Municipal Corporation (केएमसी) ने Abhishek Banerjee से जुड़े कथित अवैध निर्माण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम ने इस मामले में दो अलग-अलग नोटिस जारी किए हैं।
पहला नोटिस अभिषेक बनर्जी की मां लता बनर्जी के नाम पर भेजा गया है, जबकि दूसरा उनकी कथित संस्था ‘Leaps and Bounds’ के नाम पर जारी किया गया है।
नगर निगम के बिल्डिंग विभाग द्वारा Kolkata Municipal Corporation Act 1980 की धारा 400(1) के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस कानून के मुताबिक, अगर किसी निर्माण में स्वीकृत नक्शे से अलग अवैध हिस्सा पाया जाता है, तो उसे तोड़ने या काम रोकने का आदेश दिया जा सकता है।
नोटिस में भवानीपुर क्षेत्र के दो पते—कालीघाट रोड और हरिश मुखर्जी रोड—पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया गया है। संबंधित पक्षों को 7 दिनों के भीतर जवाब देने और अवैध हिस्से को हटाने को कहा गया है।
यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो नगर निगम खुद कार्रवाई करते हुए निर्माण को तोड़ सकता है, और इसका खर्च भी संपत्ति मालिक से वसूला जाएगा। साथ ही, सभी जरूरी दस्तावेज और बिल्डिंग प्लान जमा करने का निर्देश भी दिया गया है।
इस पूरे मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। हाल ही में Suvendu Adhikari ने चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों पर सवाल उठाए थे।
गौरतलब है कि ‘Leaps and Bounds’ का नाम पहले भी कथित भ्रष्टाचार मामलों में सामने आ चुका है, जिसकी जांच Enforcement Directorate कर रही है। अब नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद मामला और गरमा गया है।