टॉप न्यूज़

किम जोंग उन ने चीन की बहुध्रुवीय विश्व पहल का किया समर्थन

वांग यी से मुलाकात में ‘वन चाइना’ नीति पर समर्थन, संबंध मजबूत करने पर जोर

Bishakhaa Tiwari

सियोल : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने चीन की बहुध्रुवीय विश्व बनाने की पहल का समर्थन करते हुए दोनों देशों के संबंध और मजबूत करने पर जोर दिया है।

सरकारी मीडिया के अनुसार, किम ने शुक्रवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात में ‘वन चाइना’ सिद्धांत के आधार पर चीन की क्षेत्रीय अखंडता का पूरा समर्थन करने की बात कही और ताइवान को चीन का अभिन्न हिस्सा बताया।

वांग यी ने कहा कि किम और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पिछली शिखर बैठक के बाद दोनों देशों के संबंध नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं। बैठक में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

किम बहुध्रुवीय विश्व की अवधारणा के जरिए अंतरराष्ट्रीय अलगाव कम करने और अमेरिका से टकराव वाले देशों के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल के वर्षों में रूस और चीन के साथ उत्तर कोरिया के रिश्ते और गहरे हुए हैं।

कोविड-19 के बाद पिछले महीने उत्तर कोरिया और चीन के बीच सीधी उड़ान और ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हुईं। वांग यी ने सात साल में पहली बार प्योंगयांग का दौरा किया और विदेश मंत्री चोए सुन हुई से भी मुलाकात की।

SCROLL FOR NEXT