टॉप न्यूज़

खामनेई के X संदेश में इजरायल को चेतावनी, US -इजरायल हमले के बाद बढ़ा तनाव

इरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei के हत्या के बाद उनके X अकाउंट से पहली बार पोस्ट किए गए

Bishakhaa Tiwari

इरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei के हत्या के बाद उनके X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से पहली बार पोस्ट किए गए संदेश में इजरायल को गंभीर परिणामों की चेतावनी दी गई है। इस पोस्ट में खामनेई ने “यहूदी शासन ने बड़ी भूल की है, और इसके परिणामों से यह शासन हताश हो जाएगा, ईश्वर की कृपा से” लिखा।

यह संदेश उस समय आया है जब अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है। 86 वर्षीय खामनेई की मौत पिछले सप्ताह की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में हुई थी, जिसमें वरिष्ठ ईरानी अधिकारी और सैन्य नेतृत्व भी निशाने पर थे।

सूत्रों के अनुसार, खामनेई की रेसीडेंस पास्टर स्ट्रीट, Tehran में स्थित थी। अमेरिकी और इजरायली बलों ने वर्षों की गुप्त खुफिया निगरानी और राजधानी के विस्तृत मानचित्रण के बाद यह हमला किया। उनके सुरक्षा दल की रोजमर्रा की गतिविधियों को ट्रैक कर हमले का सही समय चुना गया।

इस पोस्ट से यह साफ संकेत मिलता है कि ईरान इस हमले के प्रति कड़ा रुख अपनाने वाला है और इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि खामनेई के इस संदेश से मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य और राजनीतिक तनाव को और हवा मिल सकती है।

मौजूदा स्थिति में क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर प्रभाव पड़ने की संभावना है, क्योंकि अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों ने ईरान की सशस्त्र क्षमताओं और नेतृत्व को सीधे चुनौती दी है।

SCROLL FOR NEXT