टॉप न्यूज़

दिल्ली में मोदी-रुबियो की अहम मुलाकात, वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा

ट्रेड, डिफेंस और QUAD सहयोग पर बातचीत, अमेरिकी विदेश मंत्री का भारत दौरा खास

नई दिल्ली:
भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi से शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने मुलाकात की। दिल्ली में हुई इस बैठक को कूटनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चार दिवसीय भारत दौरे पर आए रुबियो ने कोलकाता में कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सीधे दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और QUAD सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

दौरे को बताया गया ‘ऐतिहासिक’

भारत में अमेरिका के राजदूत Sergio Gor ने इस यात्रा को “ऐतिहासिक” बताया। उनके अनुसार, यह दौरा किसी संबंध सुधार का प्रयास नहीं, बल्कि भारत और अमेरिका के मजबूत और भरोसेमंद साझेदारी का प्रतीक है।

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump इस यात्रा को बेहद गंभीरता से देख रहे हैं और आने वाले QUAD सम्मेलन को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं।

कोलकाता से दिल्ली तक व्यस्त कार्यक्रम

रुबियो शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे थे, जहां उन्होंने तालतला स्थित मदर हाउस और निर्मला शिशु भवन का दौरा किया। इसके बाद वे दिल्ली रवाना हो गए।

पश्चिम एशिया संकट के बीच बढ़ी अहमियत

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस दौरे का महत्व और बढ़ गया है। भारत लगातार क्षेत्र में शांति, संवाद और स्थिरता की वकालत करता रहा है। साथ ही हॉर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर भी भारत ने जोर दिया है।

इस मुलाकात को भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT