बेंगलुरु : कर्नाटक में एक पत्थर खदान में विशालकाय चट्टान के गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में नौ मजदूरों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए। हादसे में मरने वाले मजदूर बिहार और असम के रहने वाले थे। ये हादसा बृहस्पतिवार की सुबह बेंगलुरु के दक्षिण तालुका की सीमा पर स्थित मदापट्टना इलाके में हुआ। पुलिस की आशंका है कि मलबे के नीचे अभी भी कुछ मजदूर फंसे हो सकते हैं।
पुलिस का कहना है कि ये सभी मजदूर पत्थर खदान में दिहाड़ी मजदूरी करते थे। हादसे के बाद जिला प्रशासन और बचाव दल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पूरे घटनाक्रम पर शोक जताते हुए दोषी खदान संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।