कुलपति चिरंजीव भट्टाचार्य 
टॉप न्यूज़

जादवपुर के कुलपति को किसने दिया धक्का?

विश्वविद्यालय के गेट पर ही गिरे VC चिरंजीव भट्टाचार्य

कोलकाता : जादवपुर विश्वविद्यालय में सोमवार रात बैठक के बाद बाहर निकलते समय कुलपति चिरंजीव भट्टाचार्य के गिरने की घटना को लेकर विवाद बढ़ गया है। रात करीब सवा नौ बजे ‘सीआर-1’ गेट के सामने कुलपति अचानक गिर पड़े।

उस समय अपनी मांगों को लेकर वाम समर्थक छात्र संगठनों के सदस्य गेट पर घेराव कर रहे थे। ऐसे में छात्रों के बीच से निकलते समय कुलपति को धक्का लगने की चर्चा शुरू हो गई।

हालांकि, आरएसएफ के इंद्रानुज राय ने कुलपति को धक्का दिए जाने या उनके साथ किसी तरह की हाथापाई से साफ इनकार किया। उन्होंने दावा किया कि घटना के समय कुलपति के सामने सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।

साथ ही उन्होंने घटना को लेकर कुलपति पर ‘नाटक’ करने का आरोप लगाया। गिरने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला और उनकी कार तक पहुंचाया। घटना पर कुलपति की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में हालिया तनाव के बीच स्थिति सामान्य करने के लिए सोमवार को बैठक हुई थी। वाम छात्र संगठनों की चार प्रमुख मांगों पर चर्चा के बाद जांच कमेटी के अध्यक्ष में बदलाव किया गया।

हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश प्रणब कुमार चट्टोपाध्याय को जांच कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा स्टूडेंट ग्रिवांस रिड्रेसल सेल को भी भंग कर दिया गया। इसके बावजूद कुलपति के गिरने की घटना ने परिसर में एक बार फिर विवाद को हवा दे दी है।

SCROLL FOR NEXT