REP
टॉप न्यूज़

मध्यमग्राम में स्कूटी चालक को डंपर ने कुचला

पत्नी और बेटी भी गंभीर रूप से घायल

सन्मार्ग संवाददाता

मध्यमग्राम : मध्यमग्राम थाना इलाके में जेशोर रोड पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति सोमेन पाल की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति बारासात से मध्यमग्राम की ओर जा रहा था तभी दोलतल्ला के निकट माटी लदे एक डंपर ने उसे धक्का मार दिया। इससे स्कूटी चालक अनियंत्रित होकर दायीं ओर गिर पड़ा और डंपर ने उसे कुचल दिया। आरोप है कि इस पर भी डंपर ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और शव को लगभग 300 मीटर घसीट ले गया। वहीं बेटी व मां बायीं ओर गिरी थीं जो कि गंभीर रूप घायल हैं। उन्हें मध्यमग्राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घातक डंपर को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

SCROLL FOR NEXT