टॉप न्यूज़

पश्चिम बंगाल विधानसभा में जन्माष्टमी उत्सव

sabita

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ पावन जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय भजन से हुई, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया। इस मंगल अवसर पर विधानसभा स्पीकर रथीन्द्र बोस, मंत्री उमेश राय, विधानसभा के सेक्रेटरी सौमेंद्र नाथ दास, विधायक रत्ना देवनाथ, विशिष्ट अतिथि सुनील पद गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। यह आयोजन पश्चिम बंग विधानसभा जन्माष्टमी पूजा कमिटी की ओर से किया गया। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर विधानसभा परिसर स्थित मंदिर में धूमधाम और पारंपरिक श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जाती है।

SCROLL FOR NEXT