सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

सांतरागाछी पहुंचने के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हुआ युवक, तलाश में जुटी पुलिस

जमशेदपुर से हावड़ा आया था राहुल, मानगो का है निवासी

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र का निवासी 32 वर्षीय राहुल शुक्ला हावड़ा आने के क्रम में रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, राहुल का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज चल रहा है। वह 26 अगस्त को सांतरागाछी वीकली एक्सप्रेस से रवाना होकर सांतरागाछी स्टेशन पहुंचा था। स्टेशन पर उतरने के बाद से ही उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। हावड़ा स्थित अपने रिश्तेदारों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और स्थानीय थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

मोबाइल न होने से बढ़ी चुनौती, आरपीएफ और जीआरपी भी अलर्ट

राहुल के पास मोबाइल फोन न होने के कारण पुलिस और परिजनों के लिए उसकी लोकेशन ट्रैकिंग काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है। अनहोनी की आशंका के बीच परिजनों और पुलिस की टीमें आसपास के इलाकों तथा संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं। सांतरागाछी के अलावा हावड़ा और शालीमार रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ संलग्न क्षेत्रों की पुलिस, जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) को भी सतर्क कर दिया गया है।

SCROLL FOR NEXT