टॉप न्यूज़

भारतीय नाविकों की मौत पर जयशंकर का अमेरिका को कड़ा संदेश, रूबियो से कह दी ऐसी बात कि...

खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के हमलों पर भारत ने जताया विरोध, ओमान तट पर तीन भारतीय नाविकों की हुई थी मौत

Bishakhaa Tiwari

विदेश मंत्री Dr. S. Jaishankar ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई को लेकर अमेरिका के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio से बातचीत कर भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया।

जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्होंने रुबियो के साथ बातचीत में भारत की आपत्ति दोहराई। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ इस तरह की घातक कार्रवाई उचित नहीं है।

दरअसल, इस सप्ताह ओमान तट के पास भारतीय चालक दल वाले तीन जहाजों पर हमले हुए थे। इनमें से एक हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी।

भारत ने इससे पहले भी इस मामले में विरोध दर्ज कराते हुए नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी को तलब किया था।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले का आरोप लगाया है। ट्रंप ने इसे ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य’’ बताते हुए ईरान को अपने कदम सुधारने की चेतावनी दी।

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने स्पष्ट किया है कि समुद्री व्यापार और भारतीय नाविकों की सुरक्षा उसकी प्रमुख प्राथमिकता है।

SCROLL FOR NEXT