टॉप न्यूज़

‘लगता है कि पीए ने सारे राज खोल दिये...’

शुभेंदु अधिकारी का अभिषेक पर जवाबी हमला, कहा : घबराहट से ''सोडियम-पोटैशियम की समस्या'' हो गई है

sabita

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सांसद अभिषेक बनर्जी ने राज्य के सीएम और पुलिस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पुलिस को एक 'चेतावनी' तक दे डाली। अब सीएम शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पर बड़ा जवाबी हमला बोला। शुक्रवार को अभिषेक बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा कि अत्यधिक डर और घबराहट के कारण उनको (अभिषेक) ''सोडियम-पोटैशियम की समस्या'' हो गई है। सीएम ने व्यंग्यात्मक अंदाज में आगे कहा, अगर वह इस परिस्थिति में इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाना चाहते हैं, तो हमारी सरकार तुरंत एनओसी जारी कर देगी। इसमें कोई परेशानी नहीं है।

क्या है मामला : दुर्गापूजा पास घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन की गिरफ्तारी के बाद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि राज्य की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, शुभेंदु अधिकारी के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जब राज्य में सरकार बदलेगी, तब किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अपने निजी सहायक की गिरफ्तारी को लेकर अभिषेक ने आरोप लगाया था कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाकर ढाई महीने से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस कार्रवाई के बदले दो-तीन पुलिस अधिकारियों को इनाम देने का लालच दिया जा रहा है।

सीएम शुभेंदु अधिकारी का सनसनीखेज दावा

अभिषेक के आरोपों को खारिज करते हुए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार किया। उन्होंने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि उनका जो पीए पैसे वसूलता था, उसने पूछताछ के दौरान सारे राज खोल दिए हैं। चूंकि वे 15 साल तक सत्ता में रहे हैं, इसलिए हो सकता है कि अब भी उनके तीन-चार आदमी अंदर मौजूद हों। वे फेसटाइम के जरिए बातचीत करते हैं। डर और घबराहट के कारण उनके शरीर में सोडियम-पोटैशियम की समस्या हो गई है।

SCROLL FOR NEXT