लेबनान में इजराइली हमले के बाद उठता आग को गोला। 
टॉप न्यूज़

इजराइल ने लेबनान में बरसाये बम, 31 लोगों की मौत

हिजबुल्ला के इजराइल पर हमले के बाद लेबनान में इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई।

दुबईः हिजबुल्ला के इजराइल पर हमले के बाद लेबनान में इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।अमेरिका व इजराइल द्वारा ईरान को निशाना बनाकर शुरू किए गए हवाई हमलों के बाद हिजबुल्ला के संघर्ष में कूदने तथा इजराइल की ओर से जवाबी कार्रवाई के कारण पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ गया है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में 149 लोग घायल भी हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार मृतकों में से करीब दो-तिहाई दक्षिणी लेबनान के थे। इस बीच, कुवैत में जारी हमलों के मद्देनजर अमेरिका ने वहां मौजूद अमेरिकियों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्हें घर के अंदर रहने को कहा। उसने कहा, “दूतावास न आएं।” हालांकि, चेतावनी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

उधर कुवैत में ईरान ने हमला किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुवैत के उस इलाके में धुआं देखा जा रहा है जहां अमेरिकी दूतावास स्थित है। अमेरिकियों से उस इलाके से दूर रहने का आग्रह किया जा रहा है

SCROLL FOR NEXT