टॉप न्यूज़

कोलंबो के आसमान में बादल, क्या भारत-पाक मैच बारिश से धुल जाएगा?

कोलंबो का सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम आर प्रेमदासा स्टेडियम है, जहां अब से कुछ घंटों बाद भारत-पाक मैच खेला जाना है, लेकिन वहां का मौसम का ताजा अनुमान बताता है कि शाम 7 बजे मैच शुरू होने से एक घंटे पहले सबसे ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है।

नई दिल्लीः टी20 विश्व कप के लिए आज शाम सात बजे से होने वाले सबसे महत्वपूर्ण मैच, जिसे लेकर पाकिस्तान की तरफ से की दिनों तक ड्रामा किया, बारिश से धुलने की आशंका मंडरा रही है। इस मैच को लेकर न सिर्फ भारत-पाकिस्तान में बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस में उत्सुकता है। विज्ञापन बाजार पर काफी कुछ दांव पर लगा है।

कोलंबो का सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम आर प्रेमदासा स्टेडियम है, जहां अब से कुछ घंटों बाद भारत-पाक मैच खेला जाना है, लेकिन वहां का मौसम का ताजा अनुमान बताता है कि शाम 7 बजे मैच शुरू होने से एक घंटे पहले सबसे ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। दरअसल श्रीलंका के मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो-प्रेशर सिस्टम बनने की चेतावनी दी है, जिससे बारिश होने की 70 फीसदी तक संभावना हो सकती है। एक अनुमान के मुताबिक शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच 5.1एमएम बारिश होगी, जिसके बाद शाम 7 बजे से 10 बजे के बीच हल्की बूंदाबांदी (3.8mm) हो जाएगी। अगर ऐसा होता है, तो मैच धुलने की बहुत ज्यादा संभावना है, या कम से कम मैच काफी छोटा हो जाएगा।

कोई रिजर्न डे नहीं

अगर मैच बारिश से धुला तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलेगा क्योंकि इस मैच के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे नहीं रखा है। इस तरह से अगर बारिश के कारण मैच धुला तो भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर होगी। फिलहाल कोलंबे के आसमान पर अभी काले बादल मंडराते हुए दिख रहे हैं। स्टेडियम में बादलों से घिरा है। हालांकि सुबह से फैंस स्टेडियम के पास आने लगे थे। अब भी क्रिकेट फैंस स्टेडियम के आसपास जमावड़ा लगा है और स्टेडियम के अंदर जाने की कोशिश में लगे हैं। कुल मिलाकर वहां मेले सा माहौल है। भारत और पाकिस्तान के बहुत सारे क्रिकेट फैंस मैच देखने के लिए कोलंबो पहुंचे हैं।

SCROLL FOR NEXT