दुबई में ईरान के हमले के बाद उठता धुआं। 
टॉप न्यूज़

ईरान का हमला तेज, ट्रंप की जैसा का तैसा की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हमले तेज न करने की चेतावनी देते हुए रविवार को ऑनलाइन माध्यम से कहा कि अमेरिका ‘‘ऐसी ताकत के साथ जवाब देगा जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।’’

दुबईः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हमले तेज न करने की चेतावनी देते हुए रविवार को ऑनलाइन माध्यम से कहा कि अमेरिका ‘‘ऐसी ताकत के साथ जवाब देगा जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।’’ वहीं ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर की मौत के बाद अमेरिका अड्डों और इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला तेज कर दिया है।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ के जरिए रविवार को ये टिप्पणियां ऐसे समय में की जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बाद उन्हें धमकियां मिली हैं।

ट्रंप ने लिखा, ‘‘ईरान ने अभी-अभी कहा है कि वे आज बहुत ज़ोरदार हमला करेंगे, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया।’’ उन्होंने पोस्ट किया, ‘‘लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।’’

ईरान ने कई ठिकानों पर किये हमले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के नए हमले शुरू करने पर दुबई और कतर की राजधानी दोहा के ऊपर कई ज़ोरदार धमाके सुने गए हैं। यूईए और कतर अमेरिका के साथी हैं, और ईरान का यह हमला अपने पड़ोसियों को यह मैसेज देने के लिए है कि अपने दुश्मन का साथ देने के नतीजे भुगतने होंगे।

ईरान की सेना आईआरजीसी ने कहा है कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस के पांचवें दौर में, अमेरिकी जहाजों के लिए गोला-बारूद ले जा रहे एक जहाज को जेबेल अली एंकरेज पर चार ड्रोन ने टक्कर मार दी और धमाकों से पूरी तरह से बेकार हो गया। कुवैत के अब्दुल्ला मुबारक इलाके में अमेरिकी नेवल बेस पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 ड्रोन ने हमला किया, और सारा इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया, और बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे गए और घायल हुए। इसमें कहा गया। इसके अलावा, MST-क्लास कॉम्बैट सपोर्ट शिप, जो हिंद महासागर में अमेरिकी जहाजों के लिए फ्यूल ले जा रहा था। इसमें आगे कहा गया, "IRGC नेवी, एयर फोर्स के साथ मिलकर दुश्मन यूनिट्स के लिए जहन्नुम के दरवाज़े खुले रखेगी।"

ईरान ने दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक दुबई एयरपोर्ट पर हमला किया है, जिसे दुश्मनी शुरू होने के बाद ऑपरेशन के लिए बंद कर दिया गया है। दुबई में कई भारतीय फंसे हुए हैं। भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

SCROLL FOR NEXT