कुवैत स्थित अमेरिकी दुतावास परिसर से उठता धुआं। 
टॉप न्यूज़

ईरान का अमेरिकी दूतावास पर हमला

कुवैत में ईरान के हमले के बाद सोमवार को यहां स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर के भीतर से आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया।

दुबईः कुवैत में ईरान के हमले के बाद सोमवार को यहां स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर के भीतर से आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। एपी को प्राप्त एक वीडियो में इलाके में धुआं और सायरन बजने की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

इससे पहले, अमेरिका ने कुवैत में मौजूद अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और घरों के भीतर रहने की तत्काल चेतावनी जारी की थी। चेतावनी में बिना विस्तार से जानकारी दिए कहा गया था: "दूतावास न आएं।"

इससे पहले इलाके में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को दूतावास से दूर रहने की सलाह दी गई थी।कुवैत में अमेरिकी दूतावास के पास रहने वाले मिस्र के श्रमिक अयमान मोआद ने बताया कि उसने सोमवार को इलाके में धुआं देखा। हालांकि, अयमान को यह जानकारी नही थी कि क्या यह हमला विशेष रूप से उस दूतावास को निशाना बनाकर किया गया था। इससे पहले, अमेरिका ने वहां मौजूद अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और घरों के भीतर रहने की तत्काल चेतावनी जारी की थी। चेतावनी में बिना विस्तार से जानकारी दिए कहा गया था: "दूतावास न आएं।" इसके अलावा दुबई में भी कुछ स्थानों पर सोमवार को विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं।

SCROLL FOR NEXT