कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा क़े पिछले सत्र के दौरान हुए हंगामे को लेकर विधानसभा सचिवालय ने जांच शुरू कर दी है। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को एक विधायक को जांच प्रक्रिया के तहत बुलाया गया था। सूत्रों के मुताबिक उनसे हंगामे की घटना के दिन के बारे में जानकारी ली गयी है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को भी इसी जांच प्रक्रिया के तहत अन्य विधायक को भी बुलाया जायेगा। स्पीकर विमान बनर्जी ने बताया कि हंमामा मामले की जांच फूल स्विंग में चल रही है। जल्द ही इसकी जांच पूरी हो जायेगी।
क्या हुआ था विधानसभा में
इससे पहले विधानसभा सत्र में हंगामा हुआ था। स्पीकर ने मार्शल बुलाकर भाजपा के विधायकों सदन से बाहर करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी भाजपा विधायक सदन में बने रहे। स्पीकर ने सदन में हंगामा के लिए भाजपा के चार विधायकों काे उस सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया था। हंगामा के तहत सदन के भीतर कई फर्नीचर काे नुकसान पहुंचा था, ईयरफोन टूट गये थे। कई सुरक्षा कर्मी घायल हुए थे। वहीं भाजपा विधायकों ने भी आरोप लगाया था कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि मार्शल ने धक्के देकर विधायकों को बाहर निकाला था। विधायक की घड़ी और चश्मा टूट गया था और उन्हें चोट भी लगी थी। बहरहाल अब इस मामले की जांच शुरू हो गयी है।