टॉप न्यूज़

कॉलेज शिक्षकों के इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स को मिलेगी नई पहचान

सेवा प्रथम इनोवेटिव चैलेंज' पोर्टल का होगा उद्घाटन

Munmun Thakur

राज्य सरकार शिक्षकों के कौशल सम्मान के लिए लॉन्च करेगी पोर्टल

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य सरकार कॉलेज शिक्षकों के कौशल को सम्मानित करने के लिए ''सेवा संकल्प अभियान'' के तहत ''सेवा प्रथम इनोवेटिव चैलेंज'' पोर्टल लॉन्च करने जा रही है। विकास भवन के सूत्रों के मुताबिक, न्यूटाउन स्थित आईआईटी खड़गपुर के रिसर्च सेंटर में इस पोर्टल का उद्घाटन होगा, जहां राज्यभर से चुने गए कम से कम 30 प्रोफेसरों के नवोन्मेषी प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए जाएंगे। इस पहल के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों को फॉर्म भेजकर उनके उपकरणों की जानकारी मांगी थी। तय समय सीमा के भीतर विभिन्न हिस्सों से डेटा मिलने के बाद शीर्ष 30 प्रोजेक्ट्स का चयन किया गया, हालांकि कुछ शिक्षकों ने इतनी जल्दी में प्रक्रिया पूरी होने पर गुणवत्ता को लेकर सवाल भी उठाए हैं, जबकि अधिकारियों ने एक्सीलेंस के आधार पर चयन का दावा किया है।

वीसी की मौजूदगी में हुई विश्वकर्मा पूजा

दूसरी तरफ, जादवपुर यूनिवर्सिटी परिसर में एबीवीपी और वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी एम्प्लॉइज यूनियन द्वारा एक ही दिन विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारी असीम मित्रा ने कहा कि इस बार खास तौर पर पूजा की गई क्योंकि वे इस दिन को लेबर डे के रूप में मनाते हैं। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में वाइस-चांसलर चिरंजीव भट्टाचार्य ने भी विशेष रूप से कैंपस पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पूजा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

SCROLL FOR NEXT