ज्ञानेश कुमार  
टॉप न्यूज़

ज्ञानेश कुमार कोCEC पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू करें : PASIR

नागरिक समूह ने आरोप लगाया कि सरकार पर्याप्त सार्वजनिक विचार-विमर्श के बिना चुनावी और संसदीय ढांचे में बड़े बदलाव करने की कोशिश कर रही है

Ravi

नयी दिल्ली : मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण का विरोध करने वाले एक नागरिक समूह ‘पीपल अगेंस्ट SIR’ (PASIR) ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने, मतदाता सूची का SIR रद्द करने और सभी पात्र नागरिकों के मताधिकार बहाल करने की मांग की।

संगठन ने ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ‘संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026’ और ‘परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026’ का भी कड़ा विरोध किया।

नागरिक समूह ने आरोप लगाया कि सरकार पर्याप्त सार्वजनिक विचार-विमर्श के बिना चुनावी और संसदीय ढांचे में बड़े बदलाव करने की कोशिश कर रही है। ये मांगें 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक होने वाले संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले सामने आई हैं, जिसमें सरकार द्वारा इन दोनों प्रस्तावित विधेयकों को पेश किये जाने की संभावना है।

PASIR ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग द्वारा SIR के संचालन के तरीके से सांविधानिक उल्लंघनों को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हुई हैं। संगठन ने यह भी कहा कि संसद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है।

PASIR ने मांग की है कि राष्ट्रपति मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की कवायद को रद्द करने और सभी पात्र नागरिकों के मताधिकार बहाल सुनिश्चित करने की दिशा में हस्तक्षेप करें।

SCROLL FOR NEXT