नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अध्यक्षता में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक हुई, जिसमें वैश्विक हालात और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा पर गहन चर्चा की गई।
बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने कहा कि दुनिया इस समय कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, जिनमें सबसे प्रमुख वैश्विक सप्लाई चेन का प्रभावित होना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख बिल्कुल सख्त है और इस पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति जारी रहेगी।
क्वाड देशों की ओर से जारी साझा बयान में भी मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों पर चिंता जताई गई। जयशंकर ने कहा कि इस बैठक में चर्चा का केंद्र इंडो-पैसिफिक क्षेत्र रहा, जहां स्थिरता और सहयोग बेहद जरूरी है।
उन्होंने यह भी कहा कि क्वाड के चारों देश अलग-अलग समुद्री क्षेत्रों में स्थित लोकतांत्रिक राष्ट्र हैं, इसलिए उनके बीच विचारों का आदान-प्रदान और रणनीतिक सहयोग बेहद अहम है।