भारतीय खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। 
टॉप न्यूज़

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच ने डिजिटल दर्शक संख्या का रिकॉर्ड तोड़ा

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने एक्स पर लिखा,‘‘आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल ने डिजिटल दर्शक संख्या का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

Narendra Kumar Singh

अहमदाबादः भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल ने डिजिटल खेल दर्शक संख्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और जियो हॉटस्टार पर 65. 2 मिलियन दर्शकों की चरम समवर्तीता ( पीक कॉनकरेंसी) दर्ज की गई। आईसीसी ने यह जानकारी दी। भारत ने इंग्लैंड को करीबी मुकाबले में सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने एक्स पर लिखा,‘‘आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल ने डिजिटल दर्शक संख्या का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीमों के बीच इस मैच में जियो हॉटस्टार पर 65.2 मिलियन दर्शकों की चरम समवर्तीता दर्ज की गई जो दुनिया भर में किसी लाइव खेल आयोजन के लिये रिकॉर्ड है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारतीय प्रशंसकों को एकत्र करने के लिये बड़े वैश्विक क्रिकेट की अतुलनीय क्षमता के साथ आईसीसी में मेरी टीम और हमारे साझेदार जियो स्टार की बड़े पैमाने पर प्रशंसकों को जोड़ने की काबिलियत को भी दिखाता है।’’

SCROLL FOR NEXT