Nabanna 
टॉप न्यूज़

राज्य प्रशासन में महत्वपूर्ण फेरबदल

4 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी

कोलकाता : राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। डॉ. रश्मि कमल, जो वर्तमान में पश्चिमांचल उन्नयन कार्य विभाग की सचिव हैं, को आगामी आदेश तक जनगणना संचालन निदेशक/नागरिक पंजीकरण निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, स्मृति चेतन धेंदुप लामा, प्रधान सचिव, जनजातीय विकास विभाग को अतिरिक्त रूप से पश्चिमांचल उन्नयन कार्य विभाग के प्रधान सचिव का प्रभार सौंपा गया है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाएंगी।

इसके अलावा, विनोद कुमार, प्रधान सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को पदोन्नति के आधार पर एपीएक्स स्केल में अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे उच्च शिक्षा विभाग और राज्य सचिव, पश्चिम बंगाल जिला गजेटियर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं, चिन्मय डे को विशेष आयुक्त, जीएसटी, दुर्गापुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

SCROLL FOR NEXT