टॉप न्यूज़

1.32 करोड़ की अवैध सुपारी जब्त

259 बोरे बरामद, तस्करों की तलाश में जुटा कस्टम्स

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : म्यांमार सीमा के रास्ते राज्य में हो रही अवैध सुपारी की तस्करी के खिलाफ सीमा शुल्क (कस्टम्स) विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को की गई कार्रवाई के दौरान विभाग ने विदेशी सुपारी से भरे 259 बोरे बरामद किये हैं। सूत्रों के मुताबिक तस्कर इस अवैध खेप को मेघालय और गुवाहाटी के रास्ते पश्चिम बंगाल आ रहे थे। कृष्णानगर के पास कस्टम्स के अधिकारियों ने उन्हें दबोच लिया। विभाग की टीम द्वारा पीछा किए जाने पर अभियुक्त वाहन को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। जांच के दौरान अधिकारियों ने वाहन से कुल 259 बोरे बरामद किये। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में इस जब्त की गई अवैध खेप की कुल कीमत लगभग 1.32 करोड़ रुपये है। कस्टम्स ने वाहन को कब्जे में लेकर तस्करों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

SCROLL FOR NEXT