टॉप न्यूज़

बंगाल को बचाना है तो भाजपा का आने ना दें : देश बचाओ गणमंच

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य की नागरिक समाज संगठन देश बचाओ गणमंच ने लोगों से आह्वान किया कि अगर बंगाल को बचाना है तो भाजपा काे यहां आने ना दें। इस मंच ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस द्वारा बंगाल के लिए साजिश रची जा रही है। सोमवार को भवानीपुर के हरिश मुखर्जी रोड पर कार्यक्रम का आयोजन किया। मंच पर विभिन्न जगत के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस दौरान अमित काली, सैयद तनवीर नसरीन, चित्रा बासु, जॉय गोस्वामी, हरनाथ चक्रवर्ती, प्रणव बनर्जी डॉ शांति रंजन दासगुप्ता रंतिदेव सेनगुप्ता राहुल चक्रवर्ती सुमन भट्टाचार्य अन्नया चक्रवर्ती सहित कई उपस्थित थे। उन्होंने आराेप लगाया कि राज्य के बाहर से लोगों को लाकर यहां षडयंत्र चल रहा है। देश बचाओ गणमंच से विशिष्ठजनों ने कहा कि यह चुनाव तृणमूल और भाजपा के बीच की राजनीति लड़ाई का चुनाव नहीं है बल्कि बांग्ला अस्मिता के रक्षा की लड़ाई है। यदि बंगाल को बचाना है तो भाजपा आरएसएस को भगाओ।

SCROLL FOR NEXT