मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है। 
टॉप न्यूज़

पुराने कृत्यों के लिए शाह के खिलाफ ‘चार्जशीट’ होनी चाहिए: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह से भाजपा पर आक्रामक मूड में हैं। वह लगातार भाजपा पर कड़ा हमला कर रही हैं।

पुरुलियाः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह से भाजपा पर आक्रामक मूड में हैं। वह लगातार भाजपा पर कड़ा हमला कर रही हैं। अपने हमले के दौरान वह भाजपा को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने की रणनीति अपना रही हैं। उन्होंने आज पुरुलिया जिले के मानबाजार में एक सभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला किय।

दरअस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कल पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक ‘‘चार्जशीट’’ (आरोपत्र) जारी किए जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि खुद शाह के खिलाफ उनके ‘‘पुराने कृत्यों’’ के लिए ‘‘चार्जशीट’’ दाखिल होनी चाहिए।

ममता ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है तो वह ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना बंद कर देगी। मुख्यमंत्री यही नहीं रुकीं, बल्कि यह भी कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है तो लोग मांसाहारी भोजन नहीं खा पाएंगे। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर ममता शुरू से आक्रामक हैं। उन्होंने आज इस सभा में कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले, एसआईआर के माध्यम से 1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए। उन्होंने इसके लिए फिर से भाजपा के साथ चुनाव आयोग को भी निशाना पर लिया है।

ममता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कल पेश की गई चार्जशीट को लेकर कहा कि कल BJP के एक बड़े नेता ने तृणमूल के खिलाफ चार्जशीट फाइल की। ​​चार्जशीट आपके खिलाफ फाइल होनी चाहिए। जब ​​गुजरातियों को कमर में रस्सी बांधकर अमेरिका से लाया गया था, तब आप कहां थे? अगर आपके पास कोई काम नहीं है, तो खाओ!'' ममता ने शाह पर 'ऑटोक्रेट' और 'डेमोक्रेसी का किलर' कहकर हमला किया। उनके शब्दों में, ''आपने लोगों के अधिकार छीन लिए हैं। इस बार कोई आपको वोट नहीं देगा।''

SCROLL FOR NEXT