नयी दिल्ली : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्ष नया महाभियोग प्रस्ताव लाता है, तो उस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने पर नियमों और तय प्रक्रिया के तहत उसकी जांच होगी।ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्ष अब तक 2 बार नोटिस दे चुका है। पहली बार लोकसभा और राज्यसभा से नोटिस खारिज कर दिए गए थे। दूसरी बार राज्यसभा में दिए गए नोटिस पर अभी फैसला होना बाकी है। सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। विपक्ष इसमें तीसरी बार ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव ला सकता है। विपक्ष समेत कई संगठन SIR में गड़बड़ी का आरोप लगाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तको लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।