कांग्रेस का अमित शाह पर पलटवार 
टॉप न्यूज़

गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा तो अमित शाह पद छोड़ दें : कांग्रेस

मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा, तो कुर्सी से चिपके क्यों बैठे हैं? : पवन खेड़ा

Ravi

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए गुरुवार को कहा कि यदि उनसे गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा है तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।

गौरतलब है कि शाह ने हरियाणा के करनाल में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संसद में हंगामा करने को कांग्रेस की कार्यशैली बना दिया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली का मकसद मतों की रक्षा करना नहीं, बल्कि घुसपैठियों को बचाना है।

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा, तो कुर्सी से चिपके क्यों बैठे हैं? उन्होंने कहा कि सात साल में देश में ‘तीन करोड़ घुसपैठियों’ का मुद्दा नहीं सुलझा, तीन साल से मणिपुर की स्थिति नहीं संभल रही और अब अरुणाचल प्रदेश भी नहीं संभल रहा है।

कांग्रेस नेता ने पुलवामा और पहलगाम में हुए आतंकी हमलों तथा लाल किले के पास हुए विस्फोट का जिक्र करते हुए कहा कि देश की राजधानी के बिल्कुल पास 300 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद हुआ है। खेड़ा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें भी पद से आजाद कर देना चाहिए।

SCROLL FOR NEXT