टॉप न्यूज़

T-20 विश्व कपः पाकिस्तान को ICC की कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान ने सात फरवरी से शुरू हो रहे ICC T-20 विश्व कप में भागीदारी करने की हामी तो भरी है लेकिन उसने 15 फरवरी को होने वाले भारत के साथ मैच के बहिष्कार का ऐलान किया है।

नई दिल्लीः पाकिस्तान ने सात फरवरी से शुरू हो रहे ICC T-20 विश्व कप में भागीदारी करने की हामी तो भरी है लेकिन उसने 15 फरवरी को होने वाले भारत के साथ मैच के बहिष्कार का ऐलान किया है। पाकिस्तान के इस फैसले पर आईसीसी कड़ा रुख अख्तियार कर सकता है।

सूत्रों का कहना है कि आईसीसी ने पाकिस्तान को आगाह किया है कि वह भारत के साथ मैच के लेकर अपनी नीति में बदलाव नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक आईसीसी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। दरअसल आईसीसी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से उसके निर्णय के संबंध में कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है। संभव है जब पीसीबी कोई लिखित बात अपनी कहे तो आईसीसी अपना स्टैंड सार्वजनिक करे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान सरकार ने सात फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के बाकी मैचों में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है। लेकिन साथ ही भारत के साथ मैच से दूर रहने की हिदायत दी है। सरकार के इस फैसले को बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़ा एक राजनीतिक विरोध माना जा रहा है। आईसीसी ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के भारत से श्रीलंका में मैच स्थानांतरित करने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।

पाकिस्तान के इस फैसले पर आईसीसी गंभीर है। आईसीसी चाहता है कि पाकिस्तान भारत के साथ मैच खेले। आईसीसी अधिकारियों का मानना है कि पाकिस्तान के भारत के साथ समझौते के तहत उसके सारे मैच श्रीलंका में कराए जा रहे हैं। इसके बाद भी उसका भारत के साथ मैच का बहिष्कार अस्वीकार्य है। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी के समय भारत-पाकिस्तान-आईसीसी में यह त्रिपक्षीय समझौता हुआ था कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा और पाकिस्तान टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगा। उनके मैच किसी न्यूट्रल जगह पर कराए जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सारे मैच दुबई में कराये गये थे। अब टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के सारे मैच कोलंबे में रखे गये हैं।

गौरतलब है कि आईसीसी को भारत-पाक मैच के बड़ा राजस्व मिलता है। इस राजस्व में सभी आईसीसी सदस्य देशों को बंटवारा होता है। आईसीसी का अपना खर्च निकलता है। इस मैच पर ही ब्रॉडकास्टर की आंख लगी होती है क्योंकि इससे विज्ञापन के जरिये भारी कमाई होती है। इन वजह से पहले से प्रस्तावित मैच का बहिष्कार आईसीसी के लिए बड़ा झटका होगा। ऐसा होने से टूर्नामेंट पर असर भी पड़ेगा। इसलिए आईसीसी ने पाकिस्तान को आगाह कर दिया है। अगर वह भारत के साथ मैच का बहिष्कार करता है तो उसे दंड का भागीदार होना होगा।

SCROLL FOR NEXT