टॉप न्यूज़

आर्य समाज और सन्मार्ग के शिविर में सैकड़ों लोगों ने किया योग

स्वस्थ-सुखमय जीवन के लिए रोज जरूरी है योग : योगाचार्य संतोष आर्य

सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : आर्य समाज हावड़ा और सन्मार्ग द्वारा सलकिया स्कूल रोड स्थित श्याम गार्डन परिसर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 6.30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित मधुसूदन शास्त्री, योगाचार्य संतोष आर्य, पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारी सुनील झा, आर्य समाज हावड़ा के प्रधान प्रमोद अग्रवाल, समाजसेवी रोशन लाल अग्रवाल, पत्रकार सुरेश कुमार भुवालका, समाज के मंत्री राजेश आर्य और पंडित वेदभानु ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। योगाचार्य संतोष आर्य व योग प्रशिक्षकों मीनू अग्रवाल, निधि अग्रवाल, प्रीति सिंह व प्रीति गुप्ता के निर्देशन में सैकड़ों पुरुष-महिलाओं, बड़े-बुजुर्गों व युवक-युवतियों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर गोलाबाड़ी थाना प्रभारी सहित समाज की कोलकाता व बड़ाबाजार शाखा के अधिकारियों सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। हावड़ा की अनेक सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता में राजेश आर्य, नितीश बंका, देवेन्द्र उपाध्याय, पं. वेद भानु, सोमदेव अग्रवाल, अरुण आर्य, आलोक गुप्ता, विवेक अग्रवाल, सुनील केडिया, आरती गुप्ता, ममता आर्य, पायल बंका, विनती अग्रवाल, सूर्य नारायण जयसवाल आदि का अहम योगदान रहा।

SCROLL FOR NEXT