टॉप न्यूज़

शालीमार स्टेशन पर चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद, एक हिरासत में

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता 

हावड़ा : चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था के तहत विभिन्न इलाकों में चल रही नाका जांच के बीच हावड़ा के शालीमार स्टेशन पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में डॉलर और यूरो बरामद किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पटना के फुलवारी निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई है। वह रविवार सुबह दूरंतो एक्सप्रेस से शालीमार स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान पुलिस को उन पर संदेह हुआ, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा—डॉलर और यूरो—बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा कहां से लाई गई और इसका उद्देश्य क्या था। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही हैं।

SCROLL FOR NEXT