टॉप न्यूज़

21 सितंबर से शुरू होगी HS तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा

21 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेंगी परीक्षाएं

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ने तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा का टाइमटेबल जारी कर दिया है। परिषद की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा दुर्गा पूजा से लगभग एक महीने पहले संपन्न होगी। छात्र-छात्राएं परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। काउंसिल के अनुसार, अधिकांश विषयों की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यानी डेढ़ घंटे की होगी। वहीं, विजुअल आर्ट्स, म्यूजिक और अन्य व्यावसायिक (वोकेशनल) विषयों की परीक्षा केवल एक घंटे की होगी, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

पहले दिन इन विषयों की होगी परीक्षा

परीक्षा के पहले दिन बंगाली, अंग्रेजी, हिंदी, नेपाली, उर्दू, संताली, उड़िया, तेलुगू और पंजाबी भाषा की परीक्षा होगी। वहीं, अंतिम दिन बायोलॉजिकल साइंस, पॉलिटिकल साइंस और कॉस्टिंग एंड टैक्सेशन विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा पूरी तरह MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्नों) पर आधारित होगी।

SCROLL FOR NEXT