गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार  
टॉप न्यूज़

हावड़ा स्टेशन पर डीडी की बड़ी कार्रवाई: 20.5 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से ट्रॉली बैग में भरकर लाया जा रहा था मादक पदार्थ

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा स्टेशन इलाके में डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुगली जिले के रिसड़ा निवासी उमेश वर्मा (48) और चंदननगर निवासी कृष्ण यादव (32) के रूप में हुई है।

पार्किंग जोन के पास धर दबोचा, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए भारी मात्रा में गांजा लेकर हावड़ा स्टेशन पहुँचने वाले हैं और इसे स्थानीय ग्राहकों को बेचने की योजना है। सूचना के आधार पर डीडी अधिकारियों और पुलिसबल ने हावड़ा स्टेशन परिसर में घेराबंदी की।

दोनों आरोपियों को दो ट्रॉली बैग लेकर स्टेशन रोड के तीसरे लेन (2A और 2B पार्किंग जोन के बीच) से बाहर निकलते ही रोक लिया गया। तलाशी लेने पर बैगों से 20.5 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्थानीय स्तर पर इसकी बिक्री की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

SCROLL FOR NEXT