सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

हावड़ा में शिक्षिकाओं से बदसलूकी मामला: प्राथमिक शिक्षा संसद ने दिया जांच का आदेश

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के संकराइल गर्ल्स हाई स्कूल में डीएलएड (D.El.Ed.) परीक्षा के दौरान महिला परीक्षार्थियों के साथ तलाशी के नाम पर गंभीर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस घटना का संज्ञान लेते हुए हावड़ा जिला प्राथमिक शिक्षा संसद ने सख्त रुख अपनाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाउंसर्स पर कपड़े और इनरवियर उतरवाने का आरोप

8 से 12 सितंबर के दौरान आयोजित परीक्षा में शामिल हुई महिला और युवा परीक्षार्थियों का आरोप है कि नकल रोकने के नाम पर निजी एजेंसी के महिला बाउंसर्स ने उनसे जबरन कपड़े और इनरवियर उतरवाए। विरोध करने पर बाउंसर्स द्वारा वीडियो बनाने और अभद्रता करने की शिकायत भी की गई है। इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ पीड़ित परीक्षार्थियों ने संकराइल थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने भी अपनी जांच तेज कर दी है।

प्राथमिक शिक्षा संसद की तीन सदस्यीय टीम तैनात

सोमवार को जिला प्राथमिक शिक्षा संसद की तीन सदस्यीय जांच टीम (जिसमें दो महिला और एक पुरुष एआई शामिल हैं) ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापिका और प्रबंधन से पूछताछ की। हावड़ा जिला प्राथमिक शिक्षा संसद के चेयरमैन दिलीप कुमार साहा ने कहा, "शिकायत मिलते ही हमने जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

SCROLL FOR NEXT