हावड़ा में चल रहा सड़क निर्माण का काम  REP
टॉप न्यूज़

हावड़ा में महालया से पहले सड़कों का मरम्मत कार्य होगा पूरा!

25 करोड़ रुपये की लागत से सुधारी जाएंगी 100 सड़कें,युद्ध स्तर पर जारी है काम, रात में भी काम कर रहे मजदूर

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : दुर्गा पूजा से ठीक पहले हावड़ा नगर निगम ने शहर की जर्जर सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए बड़े पैमाने पर मरम्मत अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से करीब 100 जर्जर सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य बुधवार से आरंभ हो गया है। हाल ही में शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने हावड़ा मैदान में पूजा-अर्चना कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया था। हावड़ा के सभी 7 बोरों में इस योजना के तहत काम तेजी से चल रहा है।

10 अक्टूबर महालया की समय-सीमा तय

निगम के तहत 1 से 7 बोरो की प्रमुख सड़कों—जैसे जेएन मुखर्जी रोड, सलकिया स्कूल रोड, डबसन रोड, पंचाननतला रोड और शिवपुर रोड की जर्जर स्थिति से लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मंत्री ने अधिकारियों को 10 अक्टूबर यानी महालया से पहले सभी गड्ढों और टूटी सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। विधायक एवं राज्य मंत्री उमेश राय ने स्पष्ट किया कि फिलहाल त्वरित मरम्मत की जा रही है, जबकि पूजा समाप्त होने के बाद कई सड़कों का पूरी तरह से पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिसके टेंडर पहले ही हो चुके हैं। नगर निगम आयुक्त की देखरेख में पूरा काम चल रहा है।

SCROLL FOR NEXT