सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

फूड सेफ्टी वीक में हावड़ा के रेस्टोरेंट पर छापा

कोना बागपाड़ा के रेस्टोरेंट में अनियमितता उजागर, भाजपा नेताओं ने किया हंगामा,लिलुआ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने लिया एक्शन, सैंपल लेकर मालिक को थमाई नोटिस

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा में चल रहे ‘फूड सेफ्टी वीक’ के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस द्वारा होटल व रेस्टोरेंट में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हावड़ा के कोना बागपाड़ा इलाके में स्थित एक नामी रेस्टोरेंट में भीषण लापरवाही का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में जब रेस्टोरेंट के फ्रिज की जांच की गई, तो उसमें से तेज दुर्गंध आने लगी। आरोप है कि फ्रिज के भीतर काफी समय से रखी सड़ी हुई मछली और मांस को ग्राहकों को परोसने के लिए रखा गया था।

प्रशासनिक टीम और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही लिलुआ थाने की पुलिस बल के साथ जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता मनोज गोस्वामी ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट मालिक लोगों के स्वास्थ्य और जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे प्रतिष्ठानों का फूड लाइसेंस तुरंत रद्द करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

नमूने जांच के लिए भेजे गए, आगे की कार्रवाई जारी

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने (सैंपल) एकत्र कर उन्हें लैब टेस्ट के लिए भेज दिया है। साथ ही रेस्टोरेंट संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद प्रतिष्ठान के खिलाफ कड़ी कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT