गोदाम से बरामद की जा रही परियोजना की बाल्टियां 
टॉप न्यूज़

हावड़ा में 'मिशन निर्मल बांग्ला' की 10 हजार बाल्टियां जब्त

गुप्त सूचना के आधार पर हावड़ा पुलिस का छापा, गोदाम का केयरटेकर हिरासत में

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के नित्यधन मुखर्जी रोड स्थित एक निजी कंपनी के गोदाम में पुलिस ने छापेमारी कर 'मिशन निर्मल बांग्ला' योजना की लगभग 10 हजार बाल्टियां जब्त की हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि हावड़ा नगर निगम क्षेत्र में घर-घर कचरा एकत्र करने के लिए आई इन हरे और नीले रंग की बाल्टियों को यहां छिपाकर रखा गया है। हावड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोदाम के केयरटेकर सुरेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, लिखित शिकायत मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा ने तृणमूल पर लगाया बड़ा घोटाला करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

इस घटना की खबर मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और भारी विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेता अंबुज शर्मा ने आरोप लगाया कि पूर्व तृणमूल पार्षद शैलेश राय ने इन बाल्टियों को जनता में बांटने के बजाय बेचने के मकसद से गोदाम में रखवाया था। वर्ष 2013 में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई इस योजना की बाल्टियों को दबाकर रखे जाने पर भाजपा ने बड़े भ्रष्टाचार का दावा किया है। हालांकि, पूर्व पार्षद शैलेश राय की ओर से अभी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

SCROLL FOR NEXT