सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

चॉकलेट का लालच देकर 7 साल की मासूम से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के पांचला थाना क्षेत्र में सात वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

चॉकलेट का झांसा देकर हाथ खींचने का प्रयास

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पांचला के तालसाड़ी बांध निवासी आसिफ अली मोल्ला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जयनगर इलाके में स्थित अपनी बहन के घर आया हुआ था। वापस लौटते समय उसने रास्ते में एक 7 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और कथित तौर पर उसका हाथ पकड़कर जबरन खींचने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

अचानक घबराई बच्ची ने रोना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर एकत्र हो गए और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पांचला थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर उसे पॉक्सो कानून के तहत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

SCROLL FOR NEXT