सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

1 लाख रुपये की रिश्वत लेते नाजिरगंज फाड़ी का पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

ACB का बड़ा एक्शन

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: हावड़ा के सांकराइल थाना अंतर्गत नाजिरगंज पुलिस फाड़ी में तैनात कांस्टेबल शुभमय मंडल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मंगलवार की रात हुई इस अचानक कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

नोटों के बंडल फेंककर भागने की कोशिश, 1 लाख रुपये बरामद

जांच के अनुसार, जैसे ही एसीबी की टीम ने दबिश दी, आरोपी कांस्टेबल ने पकड़े जाने के डर से रिश्वत की रकम के दो बंडल दूर फेंक दिए और भागने का प्रयास किया। हालांकि, एसीबी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 50 हजार रुपये मिले और बाकी के 50 हजार रुपये उसके द्वारा फेंकी गई जगह से बरामद किए गए। आरोपी ने गिरफ्तारी के समय काफी हंगामा और विरोध भी किया।

हावड़ा में लगातार पुलिसकर्मियों पर गिर रही गाज

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बैंटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार को भी दहेज प्रताड़ना के मामले में 15 हजार रुपये की घूस लेते हुए एसीबी ने पकड़ा था। एक के बाद एक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की गिरफ्तारी से पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एसीबी ने पूरी रकम जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

SCROLL FOR NEXT