वायरल वीडियो का दृश्य  
टॉप न्यूज़

हावड़ा के पूर्व पार्षद की अनोखी ‘एग थेरेपी’ का वीडियो वायरल

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में विरोध प्रदर्शन का एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया ही नहीं इलाके में भी चर्चा हो रही है। आमतौर पर नेता या जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन करते समय लोग उन पर दूर से अंडे फेंकते हैं, लेकिन हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 25 में पूर्व पार्षद विश्वनाथ दास के विरोध में ‘एग थेरेपी’ का सहारा लिया गया। यहां प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पार्षद को घेरकर उनके सिर पर एक के बाद एक कई अंडे फोड़ डाले। इस घटना का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पार्षद ने कहा- ‘तुम भी हो, अच्छा दो-दो अंडा फोड़ो’

वायरल वीडियो की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पूर्व पार्षद विश्वनाथ दास इस अनोखे विरोध से डरने या भागने के बजाय बेहद शांत दिख रहे हैं। वीडियो में वे भीड़ में मौजूद किसी शख्स का नाम लेते हुए खुद कहते नजर आ रहे हैं, "तुम भी हो, अच्छा दो-दो अंडा फोड़ो।" उनकी यह प्रतिक्रिया लोगों के बीच भारी कौतूहल का विषय बन गई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पूर्व पार्षद बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। इसके अलावा, इलाके के बच्चों के खेल के एक पार्क को लंबे समय से बंद रखे जाने के पीछे भी उन्हीं का हाथ बताया जा रहा है। इसी आक्रोश के चलते लोगों ने विरोध का यह तरीका चुना।

SCROLL FOR NEXT