सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

डोमजूड़ में मकान से 21 किलो गांजा बरामद, मकान मालिक गिरफ्तार

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के डोमजूड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कठलिया झाऊतला इलाके में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने लगभग 21 किलोग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के तस्करों में हड़कंप मच गया है।

गांजा तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस, अंतरराज्यीय गिरोह से तार जुड़े होने की आशंका

जांच अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में बरामद गांजे के पीछे किसी संगठित अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह में शामिल अन्य मुख्य तस्करों और सहयोगियों का पर्दाफाश किया जा सके। हावड़ा पुलिस के अनुसार जल्द ही मामले में कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।

SCROLL FOR NEXT