फाइल फोटो  
टॉप न्यूज़

हावड़ा में बदहाल सरकारी शौचालय होंगे दुरुस्त, टेंडर के ज़रिए एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी

रखरखाव के अभाव में बंद शौचालयों की बदलेगी तस्वीर

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा शहर के विभिन्न इलाकों में लंबे समय से जारी खुले में शौच की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने बंद व बदहाल पड़े सरकारी शौचालयों को दुरुस्त करने की बड़ी पहल की है। पानी की कमी और नियमित रखरखाव न होने के कारण कई सार्वजनिक शौचालय वर्षों से इस्तेमाल के लायक नहीं थे, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अब पूरे तंत्र को पुनर्जीवित करने का फैसला लिया है।

नए यूरिनल भी बनेंगे, नगर विकास राज्य मंत्री उमेश राय ने दी जानकारी

नगर विकास राज्य मंत्री उमेश राय ने बताया कि कई निजी एजेंसियों ने सरकारी शौचालयों के संचालन और रखरखाव में रुचि दिखाई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के ज़रिए सक्षम एजेंसियों का चयन किया जाएगा, जो शौचालयों की मरम्मत, नियमित सफाई और पानी-रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी। इसके अलावा शहर की आवश्यकता के अनुसार नए शौचालय और यूरिनल भी बनाए जाएंगे। राज्य मंत्री ने नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा केवल डस्टबिन में ही फेंकने की अपील की है।

SCROLL FOR NEXT