टॉप न्यूज़

अगर ईवीएम रिलीज नहीं किया तो पालिका चुनाव कैसे

2021 की चुनावी हिंसा के बाद सुरक्षित रखे गए है ईवीएम

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य चुनाव आयोग की तरफ से हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती और जस्टिस अतरूप बनर्जी के डिवीजन बेंच में एक एप्लीकेशन दिया गया है। इसमें पालिका चुनाव का हवाला देते हुए ईवीएम रिलीज किए जाने की अपील की गई है। डिवीजन बेंच ने अगले मंगलवार को मामले की सुनवाई की जाने का आदेश दिया है।

इस बाबत दिये गए एप्लीकेशन में कहा गया है कि 2021 की चुनावी हिंसा के बाद से बहुत सारे जिलों में ईवीएम को सुरक्षित रखे जाने का आदेश दिया गया था। पालिका चुनाव में उनकी जरूरत पड़ेगी और उनके नहीं होने की वजह से पालिका चुनाव की रूपरेखा नहीं बना पा रहे हैं। इस मौके पर राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि सिर्फ सीसीटीवी फुटेज ही सुरक्षित रखे गए हैं। पर चुनाव आयोग का कहना था कि नहीं ईवीएम भी रखे गए हैं। यहां उल्लेखनीय है कि इसी साल दिसंबर में कोलकाता नगरनिगम और हावड़ा नगरनिगम का चुनाव कराया जाना है। उसके साथ ही जिन पालिकाओं में बोर्ड नहीं है वहां भी चुनाव कराया जाना है।

SCROLL FOR NEXT