सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार और मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने एसएसकेएम अस्पताल के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. सुजॉय घोष को उन्नयनेर पंचाली का प्रतीक सौंपा 
टॉप न्यूज़

‘उन्नयनेर पंचाली’ भेंट कर विशिष्टजनों का सम्मान

एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टर सुजॉय घोष को सम्मान

sabita

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य सरकार की 15 सालों के विकास गाथा यानी 'उन्नयनेर पंचाली' तथा सीएम के पत्र के जरिये तृणमूल के सांसद और मंत्री विशिष्ट लोगों से मिल रहे हैं और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। उन्हें सम्मान स्वरूप सीएम के पत्र के साथ उन्नयनेर पंचाली का प्रतीक भेंट किया जा रहा है। 'उन्नयनेर पंचाली' में विकास के गौरवशाली पंद्रह वर्षों का वर्णन है। गुरुवार काे सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार और मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने एसएसकेएम अस्पताल के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. सुजॉय घोष को उन्नयनेर पंचाली का प्रतीक सौंपा। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रंजीत मल्लिक से मुलाकात की और उन्हें उन्नयनेर पंचाली तथा सीएम का पत्र सौंपकर उन्हें सम्मानित किया था। हाल के दिनों में सांसद डॉ शर्मिला सरकार तथा मंत्री डॉ शशि पांजा ने प्रोफेसर डॉ. मणिमय बंद्योपाध्याय को मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें उनका पत्र और उन्नयनेर पंचाली भेंट किया, जिसमें इस परिवर्तनकारी यात्रा में उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया। एक संदेश में कहा गया था कि प्रोफेसर डॉ. मणिमय बंद्योपाध्याय के दूरदर्शी नेतृत्व में आईपीजीएमईआर और एसएसकेएम अस्पताल बंगाल की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की जीवनरेखा के रूप में मजबूती से खड़े हैं।

SCROLL FOR NEXT