सबिता, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : सरकारी कार्यालयों में लगातार छुट्टियाें से कर्मचारियों में खासा उत्साह है। हाल ही में त्योहारी मौसम के समाप्त होने के बाद एक बार फिर छुट्टियों की लंबी श्रृंखला बनने से सरकारी कर्मचारी प्रसन्न हैं। हाल में त्योहारों के मौसम के बाद सरस्वती पूजा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती तथा गणतंत्र दिवस पर इतनी लंबी छुट्टियां मिल रही हैं। चुकी सरस्वती पूजा और नेताजी जयंती एक दिन ही है ऐसे में 22 तारीख को सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में अग्रिम छुट्टी रही। वहीं शुक्रवार 23 जनवरी को नेताजी जयंती की छुट्टी है, शनिवार और रविवार को सरकारी कार्यालयों में साप्ताहिक छुट्टियां रहती हैं। साेमवार को गणतंत्र दिवस पर छुट्टी है। 27 जनवरी से कार्यालय फिर खुलेंगे। इस प्रकार कुल मिलाकर कर्मचारियों को पांच दिनों का लंबा अवकाश मिल रहा है। इस अवकाश का उपयोग कई कर्मचारी अपने परिवार के साथ समय बिताने, यात्रा करने या लंबित निजी कार्यों को पूरा करने की योजना है। लगातार छुट्टियों से जहां कर्मचारियों में उत्साह है, वहीं कुछ कार्यालयों में आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी है। इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी और कर्मचारी तैनात रहेंगे।