टॉप न्यूज़

कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी

सुरक्षा जांच के बाद स्थिति सामान्य

Munmun Thakur

दोपहर करीब 1 बजे आधिकारिक ईमेल पर मिली थी धमकी

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएससीबीआई) पर गुरुवार दोपहर एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गईं। दोपहर लगभग 1 बजे हवाई अड्डे के आधिकारिक ईमेल एड्रेस पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर के भीतर विस्फोटक होने का दावा किया गया था। संदेश मिलते ही मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी (BTAC), सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन को तुरंत सक्रिय कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने बिना किसी देरी के पूरे टर्मिनल भवन, सार्वजनिक आवागमन वाले क्षेत्रों और परिचालन क्षेत्र (ऑपरेशनल एरिया) में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। व्यापक जांच और एंटी-सैबोटेज चेकिंग के बाद किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद एजेंसियों ने इसे पूरी तरह 'हॉक्स' (झूठी धमकी) घोषित कर दिया।

उड़ान संचालन रहा पूरी तरह अप्रभावित

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान को बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संचालित किया गया, जिससे उड़ानों के आवागमन या यात्रियों की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

SCROLL FOR NEXT