सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

उच्च माध्यमिक की छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव

पढ़ाई का बहाना कर घर पर रुकी थी घर में

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बशीरहाट : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। आमबेड़िया इलाके में उच्च माध्यमिक (HS) की एक छात्रा का शव उसके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। मृतका की पहचान सीमा मंडल के रूप में हुई है, जो दुलदुली हाई स्कूल की छात्रा थी। परिवार उस वक्त यात्रा (लोक नाटक) देखने गया था और बेटी के उज्ज्वल भविष्य के सपने बुन रहा था, लेकिन घर लौटने पर उनके पैर तले जमीन खिसक गई।

प्रेमी ने दी मौत की खबर

बताया जा रहा है कि बुधवार रात सीमा का पूरा परिवार पास ही के एक इलाके में यात्रा सुनने गया था। सीमा ने परीक्षा की तैयारी का हवाला देते हुए घर पर ही रुकने का फैसला किया। पुलिस के अनुसार, सीमा का पड़ोस के गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। उसी युवक ने गांव वालों को सीमा की मौत की खबर दी। युवक का दावा है कि जब वह सीमा के घर पहुंचा, तो उसने उसे फंदे से लटका हुआ पाया।

हत्या या आत्महत्या? परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

ग्रामीणों की मदद से छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीमा के पिता ने बताया, "बेटी ने कहा था कि उसकी परीक्षाएं अच्छी जा रही हैं। जब मैं जात्रा देख रहा था, तो बार-बार जल्दी घर लौटने के मैसेज आ रहे थे। हमें उनके संबंध के बारे में पता था, और हमने कहा था कि 18 साल की होने पर हम उनकी शादी करा देंगे।" परिवार ने हिंगलगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वे इस बात को लेकर संशय में हैं कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवक से भी पूछताछ की जा रही है।

SCROLL FOR NEXT