Digha Jagannath Mandir  
टॉप न्यूज़

दीघा में करीब 10 एकड़ में होटल बनाएगा हिडको

पर्यटन ढांचे को मिलेगा बढ़ावा

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की परिकल्पना से निर्मित दीघा के जगन्नाथ धाम के बाद अब वहां पर्यटन ढांचे को और मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, राज्य के आवासन अवसंरचना विकास निगम (हिडको) ने मंगलवार को दीघा में होटल निर्माण के लिए दो निविदा विज्ञापन जारी किए।

पहले विज्ञापन के अनुसार, पश्चिम गदाधरपुर मौजा में 34 प्लॉट पर 6.88 एकड़ भूमि में होटल बनाया जाएगा। दूसरे विज्ञापन में 12 प्लॉट का उल्लेख है, जिनका कुल क्षेत्रफल 2.29 एकड़ है। इस तरह लगभग 10 एकड़ जमीन पर होटल परियोजना विकसित की जाएगी। 18 मार्च को ई-ऑक्शन के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पात्रता के लिए शर्त है कि भाग लेने वाली कंपनी का पिछले तीन वित्तीय वर्षों में प्रत्येक वर्ष न्यूनतम 100 करोड़ रुपये का कारोबार होना चाहिए। परियोजना को पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है और लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जगन्नाथ धाम को राज्य के धार्मिक और पर्यटन मानचित्र पर महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए कहा था कि इससे दीघा में आर्थिक गतिविधियां और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

हिडको की चेयरपर्सन चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि मंदिर के बाद बढ़ी पर्यटक संख्या को देखते हुए समग्र आधारभूत संरचना के विकास के तहत होटल निर्माण का निर्णय लिया गया है।

SCROLL FOR NEXT