टॉप न्यूज़

चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए लोकभवन में हेल्पलाइन शुरू

हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार से हैं : 033-2200-1022/1023/1025/1026/1027/1028/1029/1032/1036 Email: lokbhavanbengalhelpline@gmail.com

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर कल 23 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लोकभवन कोलकाता ने भी अपनी तरह से लोगों को भयमुक्त चुनाव के लिए आश्वस्त किया है। इसके लिए मंगलवार को लोकभवन (पूर्व में राजभवन) 24x7 नागरिक हेल्पलाइन शुरू किया गया है। विधानसभा चुनावों के संबंध में लोगों की शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा मुहैया कराने के मकसद से हेल्पलनाइन सेवा शुरू की है यहां एक बयान में यह जानकारी दी गई।

 हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार से हैं : 033-2200-1022/1023/1025/1026/1027/1028/1029/1032/1036 और Email: lokbhavanbengalhelpline@gmail.com इस दिन जारी एक बयान में कहा गया है कि हाल के हफ्तों में कई प्रतिनिधिमंडलों ने राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की थी और चुनाव से पहले तथा परिणाम आने के बाद संभावित हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त की थी। बयान में कहा गया है, ‘उनमें से काफी लोगों ने पिछले चुनावों में हुई क्रूर हिंसा के अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए, जिसमें परिवार के सदस्यों और सगे-संबंधियों की हत्या भी शामिल है।’ इन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लोक भवन ने नागरिकों से शिकायतें प्राप्त करने, जहां आवश्यक हो वहां त्वरित हस्तक्षेप सुनिश्चित करने और लोगों को उचित अधिकारियों से जोड़ने के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होंगे। 4 मई को चुनाव का परिणाम आयेगा।

SCROLL FOR NEXT