टॉप न्यूज़

बंगाल में भारी बारिश का दौर, मौसम विभाग का अलर्ट

कोलकाता में 45.3 मिमी बारिश दर्ज

Munmun Thakur

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से कोलकाता समेत राज्य के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है, और शनिवार को भी पूरे दिन लगातार बारिश का यह दौर जारी रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बांग्लादेश के पास अधिक तीव्र हुआ यह सिस्टम अब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ गया है, जिससे कोलकाता में पिछले 24 घंटों के दौरान 45.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारों के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आज से बारिश की तीव्रता में कमी आने के पूरे आसार हैं।

उत्तर बंगाल में अलर्ट और मछुआरों के लिए चेतावनी

कोलकाता के अलावा मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कई जिलों में भी भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरदुआर में आज भारी से अति भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। खराब मौसम और समुद्र की स्थिति को देखते हुए मछुआरों को सख्त सलाह दी गई है कि वे शनिवार को पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के पास समुद्र में बिल्कुल न जाएं। प्रशासन और मौसम केंद्र लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

SCROLL FOR NEXT