टॉप न्यूज़

पश्चिम बंगाल में 1 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान

कोलकाता में शनिवार को भारी बारिश का अनुमान

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे नये निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में एक सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि मौसम प्रणाली के प्रभाव से 30 अगस्त को पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

गरज के साथ बारिश : मौसम विभाग ने बताया कि राज्य की राजधानी कोलकाता में भी शनिवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। बुलेटिन के अनुसार दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, झारग्राम, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया और हावड़ा जिलों में एक सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है। मछुआरों को भी एक सितंबर तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

SCROLL FOR NEXT