टॉप न्यूज़

इन्हें बनाया गया दिल्ली का मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पद के लिए कल लेंगी शपथ

Rohit Singh

नई दिल्ली - ‌दिल्ली के सीएम पद की घोषणा की जा चुकी है। इस नाम का सबको बेसबरी से इंतजार था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर पहली बार शालीमार बाग से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गईं।

19 फरवरी यानी आज हुई बैठक में उनके नाम को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे रखा गया। आपको बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। उस वक्त से ही यह नाम सियासी गलियारों में चर्चा में था। सुषमा स्वराज के बाद रेखा गुप्ता भाजपा की तरफ से दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। वह कल यानी 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।  

ABVP से की राजनीति की शुरूआत 

अगर शिक्षा की बात करें तो रेखा गुप्ता एलएलबी पास हैं। गुप्ता का जन्म जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता मैनेजर के पद पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे। गुप्ता के जन्म के बाद 1976 में उनका पूर परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पढ़ाई भी दिल्ली में ही हुई। इसी दौरान वह ABVP से जुड़ कर राजनीति में एक्टिव हो गईं। 

SCROLL FOR NEXT